आजमगढ़। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक शनिवार को नगर के मेहता पार्क में जिलाध्यक्ष लालबहादुर पाठक की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश इकाई की ओर से एक मई से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को स्थगित करने की जानकारी सदस्यों को दी गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 सूत्री मांगपत्रों को लेकर लखनऊ में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यमंत्री होमगार्ड्स से वार्ता हुई है। राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जवानों की समस्याओं और मांगों को हल करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। कुछ माह पूर्व 25 हजार ड्यूटी में वृद्धि की गई है और 100 प्रतिशत ड्यूटी दिए जाने का प्रयास जारी है। ईपीएफ, जवानों के निष्कासन संबंधी वर्ष 2007 का शासनादेश लागू करने, निष्कासित जवानों की बहाली, वेतन बढ़ोत्तरी, आश्रित कोटा में भर्ती प्रक्रिया पुलिस विभाग की भांति करने सहित अन्य मांगों के लिए तीन माह का समय मांगा गया है। इसलिए एक मई से होने वाले कार्य बहिष्कार और सातमई से लखनऊ में होने वाले धरना कार्यक्रम को अग्रिम निर्णय तक स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर राजेश शुक्ला, ओमकार प्रजापति, दिनेश सिंह, रामचन्द्र यादव, विजय पांडेय, नीरज मिश्रा, राधेश्याम राय, प्रदीप मिश्रा, हनुमान पाल, राममिलन, दुखरन राम, बरमदेव सिंह, रामधनी, रमेश यादव, अनिल चैबे, रीना देवी, कविता उपाध्याय, सुमन भारती आदि मौजूद रहीं ।