फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में लगी आग, सात लाख का माल स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां। थाना क्षेत्र के परमानपुर बाजार में मंगलवार की रात करीब दस बजे शार्ट सर्किट से उत्पन्न चिंगारी से तीन दुकानों में आग लग गई। लोग जब तक इस घटना पर काबू पाते कि तीनों दुकानों में रखा करीब सात लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाए।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी गोपाल गुप्ता की परमानपुर बाजार में लालगंज-तरवां प्रमुख मार्ग पर जूता और चप्पल की दुकान है। इसके दुकान से सटी गदाईपुर के सुनील गोंड़ और संगीता गोंड़ की मिठाई की दुकानें हैं। मंगलवार की रात ये दुकानें बंद कर घर चले गए। रात को शार्टसर्किट होने से गोपाल की दुकान में आग लग गई। लोगों ने घटना की सूचना दुकानदारों के अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने के करीब आधा घंटा बाद फायर विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई। लोगों की मदद से फायरकर्मियों ने अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक तीनों दुकान के भीतर रखे करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इनमें गोपाल गुप्ता का करीब पांच लाख रुपये का सामान और अन्य दो दुकानदारों का एक-एक लाख रुपये का सामान शामिल है।
आग से गेहूं का डेढ़ सौ बोझ जला
जहानागंज। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को मड़ई के लिए खेत में बांधकर रखा गया डेढ़ सौ बोझ गेहूं बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जलकर नष्ट हो गया। गांव के लोग अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया। पीड़ित सुरेंद्र सिंह जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें