आजमगढ़। पैरा एशियार्ड खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक अजय मौर्य को पंचकुला (हरियाणा) में 24 से 29 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का प्रशिक्षक नामित किया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।अजय मौर्य कई वर्षों तक राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता होने के साथ-साथ मलेशिया में आयोजित पैरा एशियाई चैंपियनशिप के भारतीय पैरा टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उनके मार्गदर्शन में लगभग 200 खिलाड़ी विभिन्न सैनिक बलों में चयनित हो चुके है। उन्हें 2007 में मुख्यमंत्री की ओर से दक्ष दिव्यांग व्यक्ति का राज्य सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इन्हें प्रदेश प्रशिक्षक की जिम्मेदारी मिलने से पूरे खेल-प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक अजेन्द्र राय, एथलेटिक्स सचिव एसके सत्येन, क्रीड़ाधिकारी राज नरायन सिंह, माया प्रसाद राय, एडी बेसिक वाईके सिंह, पुनीत राय, डा. पीयूष यादव, भानू शर्मा, घनश्याम पटेल, लक्ष्मण मौर्य, रमाकान्त वर्मा, सुनील दत्त विश्वकर्मा, हरिओम सिंह, सुग्रीव प्रसाद, तारकेश्वर शर्मा आदि लोगों ने बधाई दी है।