फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायिक शिक्षकों के पद सृजन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाी ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन और समान सेवा शर्ते, तदर्थ शिक्षकों के वियनिमितीकरण, कंप्यूटर और व्यवसायिक शिक्षकों के पदों को सृजति किए जाने की बात कही। उन्होंने शनिवार को यह बातें सिधारी स्थित शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओम प्राश शर्मा एमएलसी शिक्षक दल के नेता ने विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा किया। किंतु सरकार द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में नहीं है। वही नवीन पेंशन योजना में की गई कटौती का कोई लेखा-जोखा नहीं है। वही आजमगढ़ में शिक्षकों का करोड़ों रुपये का घपला किया गया है। जिसका डीआईओएस द्वारा अब तक शिक्षकों के खाते में धनराशि नहीं भेजी गई। उन्होंने बताया कि पद सृजन के बाद भी 60 प्रतिशत पद रिक्त है। जिसके कारण पठन-पाठन बाधित है और सरकार मौन है। शिक्षकों का एरियर इलाहाबाद स्थित निदेशालय में वर्षो से लंबित है। उन्होंने बताया कि शिक्षक समस्याओं, चिकित्सा सुविधा, और सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रथम चरण में छह अप्रैल को इलाहाबाद स्थित शिक्षा निदेशालय कार्यालय पर प्रदेश व्यापी एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

छह अप्रैल को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल पल्हनी की बैठक शांतिनगर-कोलपांडेय में मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के आवास पर हुई। बैठक में डा. श्याम नरायन सिंह ने पल्हनी मंडल के पदाधिकारियों और सेक्टर प्रमुखों शीर्ष नेतृत्व की योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छह अप्रैल को बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विक्रम सिंह पटेल, डा.बालचंद यादव, योगेश सिंह, जयराम, मोती राम, ज्ञान शंकर, जयराम मौर्या, विष्णुदत्त, राजेश विश्वकर्मा, विपिन तिवारी, शिवचंद अशोक गुप्ता, रामजनम राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें