फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4406 लाख रुपये से होगा तहबरपुर-मुहम्मदपुर मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। केंद्रीय मार्ग निधि योजना के तहत स्वीकृत कप्तानगंज-तहबरपुर-मुहम्मदपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग 44 करोड़ 06 लाख की लागत से किया जाना है। शनिवार को भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने उक्त मार्ग का शिलान्यास भूमि पूजन और फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शिलान्यास से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था। सम्मेलन में जनपद स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें राजेश सिंह महुआरी, देवेंद्र सिंह, प्रेमनाथ सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, विजय मिश्र के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता आरके त्रिपाठी, सीओ सदर मोहम्मद अकमल खान मौजूद रहे। राजेश सिंह महुआरी ने कहा कि सरकार ने जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। अब लोगों को पासपोर्ट के लिए वाराणसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने सांसद के सामने अपनी समस्याएं रखी। इस पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार कर समस्या का निदान किया जाएगा। इसके पश्चात ब्लॉक मुहम्मदपुर की आशा कार्यकर्तियों ने ब्लाक परिसर में आशाओं के लिए एक सभागार की मांग की। इस पर उन्होंने जल्द ही इसकी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पुत्र जाहिद, मनोज चौहान, रामचेत चौरसिया, ठाकुर प्रसाद सिंह, राजू, विनित सिंह, मोहित यादव, आफताब मिर्जा, हाजी रहमान, जयनाथ सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाबू राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें