फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर के नेतृत्व मेें अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने को लेकर बुधवार को प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और छात्रवृत्ति दिए जाने के साथ ही संदिग्ध डाटा को फारवर्ड नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2017 से 2018 में सामान्य और पिछड़ा वर्ग को मिलाकर कुल 58073 छात्रो का नामांकन हुआ। इसके साथ अन्य जातियों का भी नामांकन हुआ था। जिसमें किसी भी छात्र को अभी तक शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति नहीं मिली। जिससे कई हजार छात्रों का भविष्य अधर में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा शिक्षण संस्थान से त्रुटिया को सुधार कर डाटा मांगा गया था, लेकिन कालेज प्रशासन ने आज तक संदिग्ध डाटा से मिलान कर सूची को नहीं भेजा। जिससे हजारों छात्र समाज कल्याण विभाग और कालेज का चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें