फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर नहीं मौजूद रहे 20 लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। शनिवार को आयोजित थाना दिवस के मौके पर जीयनपुर कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 20 लेखपालों के न उपस्थित होने से विवादों का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम सगड़ी ने अनुपस्थित लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कोतवाल से रिपोर्ट मांगी। जिस पर कोतवाल ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन

कोतवाल जीयनपुर मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि शनिवार को थाना दिवस आयोजित किया गया था। जिसमें फरियादी तो मौजूद रहे, लेकिन इनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई भी लेखपाल नहीं मौजूद रहा। जिसकी वजह से कुछ लोगों का शिकायती पत्र ले लिया गया। जबकि कईयों को दूसरे समाधान दिवस या तहसील दिवस पर आने की बात कही गई। लेखपालों के न आने से नाराज कोतवाल ने एसडीएम सगड़ी से इसकी शिकायत की, तो एसडीएम ने अनुपस्थित लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मांगी। कोतवाल ने सभी के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंप दिया। इसीक्रम में मेंहनगर थाने पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर कुल 17 लोगों ने शिकायत किया। जिसमें से महज सात मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को सौंप दिया गया। इसीक्रम में फूलपुर कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर पांच मामले आए। इसमें से महज एक का निस्तारण हो सका। शेष संबंधित अधिकारी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें