आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार का दिन खाली-खाली सा रहा। सुबह की पाली में जहां परीक्षार्थी ही न के बराबर थे तो वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। नकल माफियाओं की सक्रियता के बाद भी शिक्षा विभाग के उडनदस्तों के हाथ खाली ही रहे।
बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल रंजन कला का पेपर था, जिसमें दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे और दोनो अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की सन्य विज्ञान प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा थी जिसमें 20 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सात अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्र पत्र की परीक्षा थी, जिसमें 76733 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं बहीखात व लेखाशास्त्र में 611 परीक्षार्थी थे। शाम की पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा के चलते नकल माफियाओं की काफी सक्रियता रही लेकिन इसके बाद भी शिक्षा विभाग के उडनदस्तों के हाथ कुछ भी नहीं लग सका। न तो कही सामुहिक नकल की ही शिकायत मिली न ही एक भी नकलची ही पकड़ा गया।