फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए लाभार्थी वर-वधुओं में बांटे जा रहे कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के रोहुवार बैदौली में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है। चार मार्च को 501 जोड़ों का विवाह होगा। आयोजक राम सकल सिंह पटेल ने बताया कि 2001 से यह आयोजन किया जा रहा है। अब तक 100 हिन्दू और 50 मुस्लिम परिवार इसमें समारोह में विवाह कराने के लिए पंजीकरण करा चुके है। जिसमें आजमगढ़ जिले के साथ ही मऊ, गोरखपुर, बलिया में भी रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। आयोजन समिति ने विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों के कपड़े का वितरण शुरू कर दिया है। वर के लिए सफारी सूट और राजस्थानी पगड़ी तथा कन्या के लिए साड़ी और लहंगा की व्यवस्था की गई है। 2001 से शुरू हुए सामूहिक विवाह समारोह में अब तक 4611 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें