फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तीन माह से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए ठेका सफाईकर्मियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा उन्हें तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। सफाई कर्मियों ने नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर पालिका में सफाई कर्मियों की कमी को देखते हुए शासन ने आउटसोर्शिंग के माध्यम से करने का निर्देश दिया। इस पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा 90 सफाई कर्मियों को एक ठेकेदार के माध्यम से तैनात किया। लेकिन तीन महीने से इन ठेका सफाईकर्मियों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे आक्रोशित सफाईकर्मियों ने बुधवार को झाडू हाथों में लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मिश्रीलाल को सौंपा। इस मौके पर जयप्रकाश, देवा, सुनील, सनी, सनोज, सलीम आदि उपस्थित थे।
000000
सफाईकर्मियोें को तीन माह से नगरपालिका द्वारा भुगतान नहीं हुआ है। जिसके कारण वह सफाई कर्मियों को अब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं कर सके हैं। जैसे ही नगरपालिका की ओर से उन्हें भुगतान मिल जाएगा सफाईकर्मियों का भुगतान कर दिया जाएगा।- अजय सिंह, सफाईकर्मियों के ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें