फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुमनों ने निकाला चेहल्लूम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बे के शाह मोहम्मदपुर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जिसमें जिसमें ताबूत इमाम हुसैन, आलम, जुलजुनाह निकाले गए। जुलूस अपने परंपरागत मार्गो से होता हुआ स्थानीय सब्जी मंडी स्थित रौजा कदम रसूल पर पहुंचकर नौहाख्वानी एवं सीनाजनी किया। वहां से जुलूस मुहल्ला हैदराबाद स्थित शाह के पंजे पहुंचकर संपन्न हुआ
विज्ञापन

इस जुलूस में अंजुमन अंसार हुसैनी रजिस्टर्ड, अंजुमन अंसार हुसैनी क़दीम, अंजुमन मासूमिया ने वाक्याते कर्बला पर आधारित नौहाख्वानी और सीनाजनी कर शहीदाने कर्बला को मंजूम खिराजे अक़ीदत पेश किया। एक दूसरा ताबूत आलम मुबारक ए जुलजुनाह का जुलूस अंजुमन सज्जादिया, अंजुमन अब्बासिया, जुल्फेकार हैदरी, फैजान- ए- अबू तालिब, मुहिब्बाने हुसैनी, अंजुमन कमर बनी हाशिम आदि अंजुमनों ने भी चेहल्लुम का जुलूस निकाला और अपने क़दीमी रास्तों से होता हुआ सब्जी मंडी स्थित कदम रसूल पर पहुंचकर संपन्न हुआ । इसमें भी ताबूत, आलम जुलजुनाह शामिल था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें