फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, खलासी की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसकी मां, बड़ी बहन और बाइक सवार युवक घायल हो गया। इन्हें सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने मां-बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि युवक का वहीं पर इलाज चल रहा।
विज्ञापन

हुसेनाबाद गांव निवासी अब्दुल कयूम की बेटी सोहैमा खातून (25) अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी शबा और तीन वर्षीय आयशा के साथ कहीं जाने के लिए गांव के पास सड़क के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही गांव निवासी राजकुमार (23) अपनी बाइक पर एक युवक को बैठाकर कहीं जा रहा था। जैसे ही राजकुमार की बाइक हुसेनाबाद गांव के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बच्चों संग खड़ी सोहैमा खातून को टक्कर मारकर पलट गई। इस दौरान सभी लोग घायल हो गए। जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाते कि सबा की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सोहैम ाखातून और आयशा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि राजकुमार का यहीं पर इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सबा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, खलासी की मौत
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछूला गांव के पास शुक्रवार की भोर में सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित पिकअप के घूस जाने से पिकअप के खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव निवासी शमीम (21) पुत्र बेचू अली के पिकअप पर उसके गांव का इकबाल उर्फ अकबर (22) पुत्र कुर्बान अली खलासी था। गुरुवार की रात यह दोनों लोग पिकअप लेकर जौनपुर मंडी गए थे। वहां से हरी मिर्चा लादकर गोरखपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह शुक्रवार की भोर में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछूला गांव के पास पहुंचे कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शमीम गंभीर रुप से घायल हो गया। शमीम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें