फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक प्रायोजित आतंकवाद पर सेमिनार कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हिंद बलोच फोरम की ओर से पाकिस्तान प्रायोजित बलोच और जम्मू-कश्मीर में हिंसा पर आयोजित होने वाले सेमिनार की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को सक्रिय सदस्यों की बैठक राहुल नगर मड़या स्थित ब्रजेश यादव के आवास पर हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने बताया कि चार अक्टूबर को नेहरू हाल में दोपहर 12 बजे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर अतिथि विशेषज्ञों की ओर से विचार रखा जाएगा। कार्यक्रम में हिंद बलूच फोरम के संरक्षक स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, आरएसएस के सदस्य इंद्रेश कुमार, हिंद बलूच फोरम के अध्यक्ष पवन सिन्हा, पाकिस्तान मामलों के जानकार पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ, रॉ के पूर्व चीफ कर्नल आरएसएन सिंह, बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्षरत महिला नेता सबीना बलूच भाग लेंगी। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है। पाकिस्तान की सरपरस्ती में हो रहॉी अमानवीय बर्बरता का मुखर विरोध आवश्यक है। बैठक में ब्रजेश यादव, दीप नारायण मिश्र, मनीष सिंह, वरूण राय, कमलेन्द्र मिश्र मोनू, सुनील दत्त विश्वकर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें