फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा से किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्वशिक्षा अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों सहित बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न नारों के माध्यम से अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र से रैली को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी से मवेशी खाना, ब्लाक मोड़, चौक, मिश्रा मार्केट, सैयद मोड़ होते हुए बीआरसी पहुंच संपन्न हुई। इस अवसर पर शिवप्रकाश चौबे, कमलेश पांडेय, विवेक सिंह, अमित राय, कृष्णानंद, भूपेंद्र मिश्रा, यशवंत सिंह, विकास सिंह, सर्वजीत, पवन, सजंय, रामप्रवेश आदि मौजूद रहे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार सर्वशिक्षा अभियान के तहत बीआरसी ठेकमा से स्कूल चलों अभियान के तहत रैली को खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चों ने एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा, पढ़ लो बिटिया, लिख लो बिटिया, अक्षर-अक्षर चुन लो बिटिया के नारे लगाए। इस अवसर पर अशोक गिरी, प्रमोद मौर्य, सहसमन्वयक वेद प्रकाश सिंह, सदा शिव तिवारी आदि मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र लालगंज प्राथमिक विद्यालय लालगंज से बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर तहसीलदार लालगंज कृष्णा नंद तिवारी ने रवाना किया। इस अवसर पर डा. विनोद कुमार सिंह, डा. उमाशंकर, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे, मंजूलता राय, गंगा यादव, विनय कुमार सिंह, अमरेश मिश्रा, शारदा देवी आदि उपस्थित रही। मेहनगर संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र मेंहनगर से स्कूल चलो अभियान रैली को प्रधान गौरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में हरीकेश राय, प्रेम नरायण सिंह, अवध लाल, शंकर राम, रामनयन सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। पल्हना संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र पल्हना अन्तर्गत न्याय पंचायत लहुआ कला से विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली रैली को अतुल कुमार सिंह ने झंडी दिखा रवाना किया। इसी क्रम मे न्याय पंचायत ओघनी गंगदासपुर तथा बीआरसी पल्हना तथा प्राथमिक विद्यालय कटाई से भी रैली निकाली गई। इस मौके पर विपिन सिंह, गोविंद सिंह, सुशील कुमार मिश्र, संतोष कुमार सिंह, फिरतू राम, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें