फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 46 स्थानों पर होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। शासन से मिले निर्देशों के बाद खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों की ओर से धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार समर्थन मूल्य कामन धान के लिए 1550 और ए ग्रेड के लिए 1590 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इस बार जनपद में 46 स्थानों पर धान की खरीद की जाएगी। शासन की ओर से अभी लक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए पिछली बार शासन की ओर से 52 हजार टन का लक्ष्य रखा गया। विभाग मे अच्छा प्रदर्शन करते हुए इसके सापेक्ष 69136 टन धान की खरीद की थी। इस बार भी धान की अच्छी फसल को देखते हुए शासन की ओर से खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार धान खरीद के लिए जिले में कुल 46 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजू पटेल ने बताया कि इसमें सदर तहसील के पल्हनी, जहानागंज, मुबारकपुर और रानी की सराय ब्लाक में कुल पांच केंद्र खोले जाएंगे। सगड़ी तहसील के बिलरियागंज, हरैया और अजमतगढ़ (जीयनपुर) ब्लाक में सात केंद्र खोले जाएंगे। बूढ़नपुर तहसील के अहरौला, अतरौलिया और कोयलसा ब्लाक में 12 केंद्र, निजामबाद तहसील के तबहरपुर और मुहम्मदपुर ब्लाक में तीन केंद्र, फूलपुर तहसील के फूलपुर और पवई ब्लाक में चार केंद्र खोले जाएंगे। मार्टीनगंज तहसील के मार्टीनगंज ब्लाक में दो, लालगंज तहसील के तालगंज, तरवां और ठेकमा ब्लाक में सात और मेहंनगर तहसील के मेहनगर और पल्हना ब्लाक में विभिन्न एजेंसियों के छह केंद्र खोले जाएंगे। शासन की ओर से कामन धान के लिए 1550 और ए ग्रेड के लिए 1590 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया। इशके अतिरिक्त 15 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को अतिरिक्त ढुलाई आदि के नाम पर देने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी इस संबंध में खरीद नीति नहीं आई है। निर्धारित केंद्रों में खाद्य एवं विपणन विभाग के 14, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो के चार, कर्मचारी कल्याण निगम और भारतीय काद्य निगम के दो-दो केंद्र शामिल किए गए हैं। सभी केंद्रों से बैनर, तौल कांटा, बारदाना, पंखा आदि की व्यवस्था कर लेने को कहा गया है। राजू पटेल ने बताया कि इस बार कोशिश रहेगी की लक्ष्य के सापेक्ष अधिक खरीद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें