फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ प्रदेश अभियान के तहत सोमवार को भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह-जगह साफ-सफाई की।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई ने जिला चिकित्सालय सहित शहर के कुछ वार्डो में साफ-सफाई की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, रामप्रवेश वर्मा, पंचराम, सुरेश कुमार वर्मा, राजमन मौर्य आदि मौजूद रहे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम में कार्यकर्ताओं ने विनोद राय के नेतृत्व में सफाई की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र नाथ यादव, मनोज राय एडवोकेट, संतोष, डा. सुदर्शन मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह, बिंदेश्वरी बरनवाल, गुलाब जायसवाल, श्री प्रकाश चौरसिया आदि मौजूद रहे। अंबारी संवाददाता के अनुसार पुष्पनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में दीदारगंज विधान सभा के स्वच्छता मिशन अभियान के संयोजक बाबूराम बिंद तथा प्रभारी डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई की गई। इस अवसर पर पल्थी मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, इंद्रपति सिंह सेवक, रवि मौर्य, जितेंद्र सिंह, डा. आरडी प्रसाद, रवि विश्वकर्मा, रमेश, कृष्णा आदि उपस्थित रहे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता जितेंद्र सिंह गुड्डू और रमेश सिंह रामू के नेतृत्व में अतरौलिया नगर पंचायत के वार्डो में सफाई की गई। इस अवसर पर जय नाथ सिंह, आनंद तिवारी, प्रभाकर, प्रमोद सिंह, चंद्रजीत तिवारी, दिनेश जयप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। इस मौके पर अकित जायसवाल, अविरल सिंह, सुनिल राय, नरेंद्र कुमार, सौरभ, संत लाल, डा. एके गौतम, डा. मुहम्मद अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें