फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन एरिया के कई मानक पूरा करने के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। बूढ़नपुर क्षेत्र सियासत का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां तमाम सुविधाएं होने के बाद भी इसे टाउन एरिया घोषित नहीं किया गया। क्षेत्र के लोगों ने बूढ़नपुर को टाउन एरिया घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि टाउन एरिया के लिए उस क्षेत्र की आबादी 15 हजार होनी चाहिए। बूढ़नपुर ने इस मानक को वर्ष 1992 में पार कर लिया था। पिछले एक दशक से बूढ़नपुर को टाउन एरिया घोषित करने की मांग चली आ रही है। लेकिन जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन की उपेक्षा से बूढ़नपुर को टाउन एरिया घोषित नहीं किया जा सका। जबकि बूढ़नपुर में भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक, भूमि विकास बैंक, एलआईसी, सहारा बैंक सहित अनेक बैंक की शाखाएं हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, यूनानी चिकित्सालय, पशुचिकित्सालय, कृषि रक्षा इकाई केंद्र, गन्ना किसान समिति, धान-गेहूं क्रय केंद्र भी है। इसके अलावा दर्जनों इंटर कालेज व महाविद्यालय, ब्लाक कार्यालय, दो विद्युत उपकेंद्र और पुलिस चौकी है। क्षेत्र के लोग वर्षों से बूढ़नपुर को टाउन एरिया बनाने की मांग करते चले आ रहे हैं। क्षेत्र के गिरिजेश वर्मा, रमेश, दिनेश, मुकेश पांडेय, कन्हैया सिंह, वीरभद्र प्रताप सिंह, राघव सिंह, पप्पू माली आदि ने कहा कि बूढ़नपुर बाजार के मध्य से ही आजमगढ़-लखनऊ हाइवे गुजरता है। लेकिन उपेक्षा के कारण इसे टाउन एरिया नहीं बनाया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी ने कहा कि टाउन एरिया की मांग बहुत पहले से चल रही है। बूढ़नपुर को टाउन एरिया के संबंध में सक्षम अधिकारियों एवं शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें