फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 81 हलाल प्रमाणन युक्त मसाले जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण भंडारण वितरण एवं बिक्री पर प्रतिबंध के मद्देनजर मंडलायुक्त के निर्देश व डीएम के आदेश पर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा बुधवार को भी जनपद में अभियान चलाया गया। इस दौरान 81 हलाल प्रमाणन युक्त मसालों के पैकेट जब्त किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने संपूर्ण बाजार, फोर पिलर, मुबारकपुर स्थित इरमा ट्रेडर्स तथा अमिलो स्थित किराने की दुकान, अंबारी व फूलपुर स्थित किराने के प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। अमिलो स्थित एक किराने के प्रतिष्ठान पर हलाल प्रमाणन युक्त बाम्बे बिरयानी मसाला व मुबारकपुर स्थित इरमा ट्रेडर्स से मेहरान ब्रांड बिरयानी मसाला का नमूना संकलित किया गया। टीम ने कुल 81 पैकेट हलाल प्रमाणन युक्त मसाले जब्त किए, जिनका मूल्य 6480 रुपये है। इन कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए उक्त नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार कर्ताओं को निर्देश दिया कि वे हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय कदापि न करें। इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। टीम में राम बुझावन चौहान, अंकित कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, कीर्ति आनन्द, लालमणि यादव, अमर नाथ, प्रेमचन्द्र, संजय कुमार सिंह, रामचन्द्र यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें