बिना मानचित्र के आराजीबाग में अतहर अहमद द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को एडीए की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और एडीए टीम ने उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया। एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि भवन मालिक को नोटिस जारी किया गया था। उसके कार्य को रोकवाया भी गया था। लेकिन इनके द्वारा निर्माण को जारी रखा गया जिसके कारण आज निर्माणाधीन भवन को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है।