फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! आजमगढ़ से आठ सौ यात्री करेंगे हज यात्रा

Thu, 22 Feb 2018 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इस वर्ष जिले से लगभग आठ सौ यात्री पाक हज यात्रा पर रवाना होंगे। इसमें 70 से अधिक बुर्जुग हज यात्रियों को सरकार ने लाटरी सिस्टम में शामिल न करके उन्हें रियायत दी है। इससे उनमें खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जिला हज ट्रेनर सलीम अहमद उर्फ पप्पू ने बताया कि हज यात्रा के लिए जिले से 1308 आवेदन किए गए थे। इसमें 604 का चुनाव लाटरी सिस्टम से किया गया और 120 रिर्जव कोटे में किया गया।

इसमें लगभग 70 से अधिक बुर्जुग हज यात्री भी शामिल है। 250 वेटिंग लिस्ट से भी लगभग 70 लोगों का नाम स्पष्ट हो जाने की संभावना है। इस प्रकार इस वर्ष जिले से लगभग आठ सौ हज यात्रियों के हज यात्रा पर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


साथ ही हज यात्रा से पहले मई में हज यात्रियों को हज की पहली ट्रेनिंग दी जाएगी। जून माह में दूसरी और तीसरी ट्रेनिंग दी जाएगी और शिविर लगाकर हज यात्रियों का टीकाकरण कराया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 से 20 जुलाई तक हज यात्रियों के लिए फ्लाइट शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें