फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 80 वाहनों का चालान और कई सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग का अभियान लगातार जारी है। स्कूल वाहनों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 54 स्कूली वाहन सीज किया गया और करीब 80 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल जुर्माना करीब आठ लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, स्पीड गवर्नर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जिन वाहनों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं, उनके खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की गई। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान जारी है। रॉन्ग साइड वाहन चलाने के मामले में अब तक 40 चालान किए गए हैं। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों 75 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें