फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास का धन लेने के बाद रफूचक्कर हुए 8 लोग, अब खोज रहा है विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गरीबों के सिर पर छह मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से पीएम और सीएम आवास योजना की शुरूआत की गई। पीएम आवास योजना शहरी के तहत शहर के गरीबों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे ही आठ लोगों को आवास के निर्माण के लिए खाते में पैसा भेजा गया लेकिन आज यह लोग पैसा मिलने के बाद मौके से गायब हो गए हैं। डूडा कार्यालय इनकी तलाश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी डूडा कार्यालय को सौंपी गई है। जो लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं। उनके आवदनों की जांच नगरपालिका से कराई जाती है। इसके बाद अगर उक्त आवेदन कर्ता पात्र पाया जाता है। तो आवास के निर्माण के लिए किश्तों में धन उपलब्ध कराया जाता है। निर्माण होने के बाद उसका आनलाइन जीयो टैग भी किया जाता है। इस योजना के तहत लाभार्थी को दो लाख 50 हजार रुपये प्राप्त होते हैं। ऐसे ही आठ लाभार्थियों के खाते में इस योजना के तहत 50-50 हजार रुपये भेजे गए थे। लेकिन जब इनके निर्माण की स्थिति का जायजा लेने के लिए डूडा कार्यालय की टीम पहुंची तो यह लोग मौके पर नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला कि यह लोग जमीन की बिक्री कर वहां से जा चुके हैं। इनमें से तीन आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि तीन लोग जीयनपुर नगरपंचायत के और दो लोग कटघर लालगंज के निवासी हैं।
पहली किश्त जारी होने के बाद जब हमारी टीम निर्माण का जायजा लेने पहुंची तो पता चला कि यह आठ लोग जमीन की बिक्री कर यहां से जा चुके हैं। इन लोगों द्वारा खाते से पैसे भी निकाल लिए गए हैँ। आधार कार्ड के आधार पर इनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार पांडेय, पीओ डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें