फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नीट देने पहुंचे 7987 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में रविवार को 42 डिग्री तापमान में शहर के 14 केंद्रों पर नीट का आयोजन हुआ। परीक्षा में पंजीकृत 8224 अभ्यर्थियों में से 237 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के पूर्व केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा देेकर निकले अभ्यर्थी उत्साहित दिखे। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को जिले के 14 केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर एजेंसी के एक-एक पर्यवेक्षक द्वारा नजर रखी जा रही थी। इसके साथ ही एजेंसी के आला अधिकारी भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों की जांच करते रहे। परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कराया था। परीक्षा में कुल 8224 पंजीकृत थे। इसमें 7987 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 237 ने दूरी बनाई। एसडीएम ने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। दोपहर दो से शाम 5.20 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी प्रश्नों को लेकर चर्चा करते दिखे। अभ्यर्थियों ने तैयारी के अनुरूप परीक्षा होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें