आजमगढ़। गुम हुए 101 मोबाइल फोन जनपद पुलिस ने बरामद किए। इन्हें रविवार को पुलिस लाइन में मालिकों को सुपूर्द कर दिया गया। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस थानों में मोबाइल चोरी होने व गिर जाने आदि की शिकायत दर्ज कराई जाती है। ऐसे मामलों को पुलिस गंभीरता से लेती है और बरामद कर मालिकों को सौंपती है। ऐसे ही कुल 101 मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है। रविवार को पुलिस ने मालिकों को पुलिस लाइन सभागार में बुला कर उनका मोबाइल सौंप दिया। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 261 एंड्रायड मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपा जा चुका है। एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में गुम मोबाइलों को बरामद करने का पुलिस विभाग फरवरी से अभियान चला रहा है।