फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में मधरसिया,बालीवाल में धनियाकुंडी विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में विकास खंड तहबरपुर में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सुरेश यादव और प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करियावर और मधरसिया के बीच खेली गई। जिसमें मधरसिया की टीम विजयी रही।बालीवाल प्रतियोगिता धनियाकुंडी और सोफीपुर के बीच हुआ। जिसमें धनियाकुंडी विजयी घोषित हुई। इसी प्रकार चार सौ मीटर की हुई दौड़ में जगदंबा चौहान प्रथम, राहुल द्वितीय और अनिरुद्ध चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर की दौड़ में प्रवीन प्रथम, जितेंद्र द्वितीय और बृजराज तृतीय स्थान पर रहे। एक सौ मीटर की दौड़ में साहिल प्रथम, संतोष द्वितीय और पुनीत तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सतीश पासवान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मनीष चौधरी, उमेश विश्वकर्मा, कोच गोविंदा और दिनेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें