फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन भी रहा दुर्व्यवस्थाओं के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन दुर्व्यवस्था के नाम रहा। लाख कवायद के बाद भी शिक्षा विभाग सीसीटीवी व वायस रिकार्डर का ठीक ढंग से संचालन नहीं करा रहा है। कई केंद्रों पर बिना सीसीटीवी व वायस रिकार्डर के ही परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को सुबह की पाली में 72 तो शाम की पाली में 249 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। कई परीक्षा केंद्र ऐसे मिले जहां सीसीटीवी व वायस रिकार्डर काम ही नहीं कर रहे थे। कई केंद्रों के वायस रिकार्डर की क्वालिटी इतनी खराब थी कि उनका लगने या न लगने का कोई मतलब ही नहीं था। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि व इंटरमीडिएट संगीत गायन, वादन व नृत्य कला का पेपर था। इसमें परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम थी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत, उर्दू जैसे महत्वपूर्ण विषय के साथ ही गुजराती, पंजाबी, मराठी आदि अन्य प्रांतीय भाषाओं की परीक्षा थी। इसमें संस्कृत व उर्दू विषय के काफी परीक्षार्थी थी। शाम की पाली में कुछ केंद्रों पर नकल माफिया भी सक्रिय दिखाई दिए लेकिन शिक्षा विभाग की सक्रियता के चलते वे कुछ खास करा पाने में सफल नहीं हुए।
सीसी टीवी व वायस रिकार्ड में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्ड की आवाज स्पष्ट नहीं थी। कुछ केंद्रों पर वायस रिकार्डर काम ही नहीं कर रहा था। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापक को सीसीटीवी व वायस रिकार्डर की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा है। कहा कि जहां कहीं भी सीसी टीवी बंद मिला या वायस रिकार्डर में कमी पाई गई, उनके खिलाफ नकल निवारण अधिनियम 1998 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में अनुपस्थित रहे 110 परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की शुक्रवार को सुबह की पाली में हुई परीक्षाओं में 110 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। राजकीय बालिका इंटर कालेज में बनाये गए संकलन केंद्र से मिली सूचना के अनुसार हाईस्कूल कृषि में 640 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 537 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 103 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर संगीत गायन में पंजीकृत 74 परीक्षार्थियों में 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 67 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वादन में दो पंजीकृत थे और दोनों उपस्थित रहे। वहीं नृत्य कला में एक पंजीकृत था और वह भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें