फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर युवा शक्ति के लिए विकास के लिए महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/अंबारी। नगर के श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ मंगलवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने किया। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि रासेयो शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थी को समाज का विकास करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे युवा सामाजिक गतिविधियों में बढ़ हिस्सा लेते हैं और समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते है। डीएम को प्राचार्या डा. निशा यादव और कार्यक्रम अधिकारी डा. वंदना द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी वंदना द्विवेदी ने कहाकि रासेयो के माध्यम से ही विद्यार्थी जीवन से ही समाजोपयोगी कार्यों में सहभागिता होने से उनमें समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के गुणों का विकास होता है। प्राचार्या डॉ. निशा यादव ने कहाकि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की सामाजिक चेतना को जागृत करना तथा सुयोग्य नागरिक बनाना है। काजोल पांडेय, मधुरिमा अस्थाना, रागिनी गौतम, अनुभा श्रीवास्तव, वंदना सिंह, गीता सचदेवा, विनोद पाठक, वेद प्रकाश उपाध्याय, रमेश मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, अंबारी के गया प्रसाद स्मारक राजकीय पीजी कालेज में मंगलवार को सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन प्रधान डॉ. सुभाष यादव ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरआर यादव और संचालन डॉ. उदयभान यादव ने किया। डॉ. नंदलाल चौरसिया, राजेश यादव, दीप वर्मा, आरती, इन्दू, रुखसार आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें