आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर 33वें मंगलवार को भी अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी रहा। इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट और पालीटेक्निक के छात्रों ने अनशन का समर्थन किया। इसके साथ ही ऐलान किया कि अगर विश्वविद्यालय नहीं मिला तो वो मतदान का बहिष्कार करेंगे। निदेशक संजय कुमार रॉय ने कहा कि जनपद में विश्वविद्यालय की मांग की अवहेलना करना सही नहीं है। शिक्षा के हित में विवि की स्थापना होनी ही चाहिए। संजय श्रीवास्तव, अभय सिंह यादव, शिवम सिंह, प्रखर सिंह, आशुतोष कुमार, अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विवि नहीं मिलने पर वोट का बहिष्कार किया जाएगा। सचिन कुमार, शिवानन्द यादव, विमला यादव, आभा श्रीवास्तव, सतीश कुमार यादव, रमेश सिंह, ओंकार प्रजापति, आर्ष राय, हरिप्रसाद, श्यामबली यादव, रामजियावन यादव, राजाराम मौर्य, रामनारायण यादव, बृजलाल, कमलेश यादव, शम्भूनाथ राय, इंद्रजीत यादव उपस्थित रहे।