फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने सीएचसी मेंहनगर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, एक्स रे मशीन, दवाओं के स्टाक, बेड पर पड़े चादरों की स्थति व अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का हाल देखा। औचक निरीक्षण में अस्पताल पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखे और जिन भी दवाओं की कमी हो उसकी आर्डर पर्ची बना कर तत्काल जिला मुख्यालय से प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रभाीर अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, अमित कुमार सिंह, डॉ. एस नाथ, विनोद तिवारी, सतीश गुप्ता, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें