फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो स्टैंड के लिए की जा रही पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आटो रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश की बैठक मंगलवार को रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष कृपा शंकर पाठक की अध्यक्षता में हुई। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद समिति की 12 सूत्रीय मांग पर कार्रवाई आरंभ हो गई है। एसपी ट्रैफिक और टीएसआई की पहल पर नगर क्षेत्र में आटो रिक्शा स्टैंड के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के पास अपनी भूमि नहीं है। आटो रिक्शा स्टैंड के लिए हर्रा की चुंगी, बिलरिया की चुंगी, ब्रम्हस्थान, सिधारी, नरौली आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात फरवरी को होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। मांग पूरी नहीं होने पर 18 फरवरी को हड़ताल किया जाएगा। बैठक में छोटे लाल, विरेंद्र यादव, शाहिद अहमद, कैलाश यादव, अनिल तिवारी, अनिल सिंह, मुकेश लाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें