आजमगढ़। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में बुधवार को डा. अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की संयुक्त रूप से धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नव उदारवादी, निजीकरण, पूंजीवाद नीतियों से देश के अंदर बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से पूरे देश में किसानों, मजदूरों, का जीना मुश्किल हो गया है। नौजवानों में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार के सभी फैसले पूंजीवादियों के पक्ष में हो रहे है। नोटबंदी और जीएसटी से गरीब तबका और छोटे उद्योग बर्वाद हो गए है। भाजपा और आरएसएस केवल देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंदुओं का धु्रवीकरण कर रही है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, श्रमिकों की सरकार बनाए जाने की बात कहीद्ध। धरने में कामरेड रामजनम, कामरेड जियालाल, रामायन, राम निहोर, रामवृक्ष, फूलचंद, जगदेव, सुदर्शन, रामजीत प्रजापति, मंगल यादव, अफजल, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।