फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर और सठियांव के गांवों का होगा सोशल आडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत कराए गए कार्यों के सोशल आडिट का कैलेंडर जारी हो गया है। जनपद के ब्लाक फूलपुर और सठियांव की चयनित ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट कैलेंडर में दी गई तिथियों के अनुसार होगा। डीएम ने बताया कि सोशल आडिट टीम को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, दोहरीघाट में प्रशिक्षित कराया जा चुका है। सोशल आडिट को फैसिलिटेट करने के लिए प्रत्येक टीम के साथ जनपद में उपलब्ध एक-एक ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर एं ब्लाक संसाधन व्यक्ति को नामित किया गया है। आडिट संपन्न हो जाने के बाद ब्लाक सभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता डीडीओ करेंगे। बीडीओ बैठक का आयोजन करेंगे और ग्राम प्रधानों सहित सभी संबंधितों को प्रतिभाग करने के लिए सूचित करेंगे। ब्लाक सभा में पूर्व के वर्षों में पाई गई कमियों पर भी चर्चा की जाएगी। टीम द्वारा प्रकाश में लाई गई वित्तीय अनियमितताओं पर ब्लाक सभा में चर्चा की जाएगी। जिन अनियमितताओं का निस्तारण ब्लाक सभा में नहीं होगा, उन पर एक्शन प्वाइंट का निर्धारण किया जाएगा। वर्ष 2017-18 में कराये गये कार्यों का विवरण निर्धारित प्रारूपों पर सोशल आडिट टीम को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सोशल आडिट ग्राम सभा की बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और कार्यदायी संस्थाओं के संबंधित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य पहेगी। सोशल आडिट ग्राम सभा की बैठक को सुचारू रूप से संपन्न होने के लिए एक पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं। पारदर्शिता लाने के लिए ब्लाक संसाधन व्यक्ति द्वारा फोटोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें