फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में हो पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पेंशनर्स दिवस पर सोमवार को राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर सुनवाई डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समस्याओं का निराकरण पूरी संवेदनशीलता के साथ करें। जिस व्यक्ति की सेवानिवृत्ति छह माह अवशेष हो उसकी पत्रावली संबंधित मुख्यालय भेज दी जाए। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि दो माह में अपने विभाग के सभी पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्राप्त आवेदन पत्रों को आईजीआरएस के तहत दर्ज करने के निर्देश दिए। मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने विभिन्न विभागों की समस्याओं का निराकरण किया। एसपी श्रीवास्तव ने संगठन के माध्यम की तरफ से माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा एवं बिजली से संबंधित लंबित प्रकरणों का प्रमुखता के आधार पर मामला उठाया। सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं पेंशनर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें