फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया की पार्टी 30 को मनाएगी रजत जयंती समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपने सियासी जीवन में गरीबों, मजलूमों की लड़ाई लड़ने वाले प्रतापगढ़ कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अलग रातनीतिक दल बनाने के लिए तैयार हैं। पार्टी के नाम की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। उक्त बातें पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से झूठे वादे और जातिगत भेदभाव को फैलाया जा रहा है। राजा भैया की नई पार्टी के गठन को लेकर लोगों में आशा और विश्वास की उम्मीद जगी है। राजा भैया कुंडा से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरा होने पर लखनऊ के रमा बाई अंबेडकर मैदान में 30 नवंबर को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। विधायक विनोद कुमार सरोज, जितेन्द्र विजय सिंह, अनिल सिंह, चौधरी नफीस अहमद, शीतला प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें