फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर याद किए गए बच्चों के चाचा नेहरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों में बाल मेले के आयोजन के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर के करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों ने बाल दिवस के महत्व पर चर्चा की। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मधु पाठक, सपना सिंह, कुमुद चतुर्वेदी, जीके त्रिपाठी, प्रियंका यादव, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे। नगर पालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर भी बाल दिवस आयोजित हुआ। जिसमें नर्सरी से लेकर अष्टम तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गुब्बारा युद्ध, जलेबी, सुईधागा व कुर्सी दौड़, रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंबारी संवाददाता के अनुसार सरस्वती राधा कृष्ण इंटर कालेज पर बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नेशनल कान्वेंट स्कूल भेड़िया पर बाल दिवस के अवसर पर आलेख, सुलेख, गणित, अंताक्षरी व खेलकूद प्रतियोगिता हुई। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर पर चाचा नेहरू के जयंती पर बच्चों के बीच केक काटा गया। इसके साथ ही सर्वाधिक उपस्थित रहने वाली छात्राओ लक्ष्मी मौर्य व रंजना को सम्मानित भी किया गया। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा पर बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। सगड़ी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घाघरा पर बालदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कहीं उनके जीवन वृत्त पर चर्चा की गई तो कहीं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुए। लतीफ मेमोरियल स्कूल खरेवा, प्रवि सरायमीर, इम्पेरियल पब्लिक स्कूल, मदर बासरा पब्लिक स्कूल नंदाव आदि पर बाल दिवस की धूम रही। लाटघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के वीएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बाल दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान दौड़, खोखो, कबड्डी, वॉलीबाल, लंबी दौरान, स्लो साइकिल रेस आदि प्रतियोगिता हुई। मेजवां संवाददाता के अनुसार न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंडित जवाहर हाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रुप में मनाई गई। विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें