आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मिर्जापुर ब्लाक के वजीरमलपुर में स्वच्छ ऊभारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों की निरीक्षण किया। गांव में सर्वे के अनुसार 369 शौचालय की धनराशि भेजी गई है, इसमें 210 शौचालय पूर्णता के करीब थे। इस दौरान प्रधान, सेक्रेटरी और काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। सीडीओ ने गांव में बन रहे शौचालयों की डोर टू डोर निरीक्षण भी किया। कई आवासों में कुछ कार्य, छत, प्लास्टर, ढक्कन शेष थे, जिसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। कुछ शौचालयों की ऊंचाई कम थी। अभी छत नहीं पड़े थे। इस पर उनकी ऊंचाई बढ़ाने को कहा गया। अधिकांश शौचालय मानक के अनुसार निर्माण होते नहीं मिले। महेश पुत्र भोजू के शौचालय में दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग किया गया था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सभी को मानक के अनुसार शौचालय बनवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया। उन्होंने कहा कि शौचालय का प्रयोग कर कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।