फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण कार्य का जायजा लेने सुरहन पहुंचे जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। 2 अक्टूबर के पूर्व जिले को ओडीएफ करने को लेकर प्रशासनिक अमला इन दिनों पूरी तरह से हांफ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी शुक्रवार को सांसद आदर्श ग्राम सुरहन में शौचालय निर्माण की स्थिति को जानने के लिए पहुंचे। गांव में 1087 शौचालय के लिए पैसा भेजा गया है, जिसके सापेक्ष 130 शौचालय जहां पूर्ण पाएं गए तो वहीं 957 शौचालय निर्माणाधीन मिले। शौचालय निर्माण के स्थिति का जायजा लेने के साथ ही डीएम ने गांव के प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगा कर जनता की समस्याओं को भी सुना। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्वच्छता को अपनाए तथा दो चैम्बर वाले शौचालय का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि बेस लाइन सर्वे सूची में जिनका नाम है, उन्हें सरकार 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है, लेकिन जो लोग सक्षम है वे अपना शौचालय स्वयं बनाए। संपन्न लोग सरकारी सहायता की राह न देखे और यदि कोई गरीब पात्र व्यक्ति छूट गया है तो उसे भी शौचालय दिया जाएगा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना में पात्र व्यक्तियों का बीमा किया जा रहा है। जिससे बीमार पडने पर वह व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेगा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस योजना से अभी नहीं है वे अपना नाम दर्ज कराएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सांसद नीलम सोनकर ने गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए अपनी निधि से 16 लाख रुपये दिए है, जल्द ही सीसी रोड का कार्य पूर्ण कराने का उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। डीएम ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि खुले में शौच की प्रवृत्ति का त्याग करें और शौचालय का प्रयोग करें। खुले में शौच करने वालों पर पर गांव के लोग ही दंड लगाए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ शिकायत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच करा कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हेमलता, रमेश मिश्रा, बीडीओ प्रेमचंद राम, पवन सिंह, ठाकुर प्रसाद, प्रमोद सिंह, विनोद सरोज, सचिव राजकरण, अमित यादव, मानस राय, रतिभान यादव, संजय यादव, प्रवेश यादव समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें