फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रोक-टोक के चल रहे मान्यता विहीन विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। शिक्षा क्षेत्र में लगभग 60 स्कूल बिना मान्यता प्राप्त के संचालित हो रहे हैं। मई माह में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने मान्यता विहीन स्कूलों को नोटिस जारी किया था। जुलाई में इन स्कूलों को संचालित होने पर प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए भी कहा गया था। शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते क्षेत्र में बिना मान्यता प्राप्त ये स्कूल अब भी बेरोकटोक चल रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने की कोई कार्य योजना न होने से इन स्कूलों संचालकों को बल मिल रहा है। उक्त 60 विद्यालयों में पुराने ढर्रे पर पठन पाठन का कार्य चल रहा है। न तो इनके पास संसाधन है और न ही मान्यता है। फिर भी अभिभावक भी बिना जाने समझे स्कूलों में अपने नौनिहालों को भेज दे रहे हैं। हालांकि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम कहते हैं कि बिना मान्यता प्राप्त के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इन स्कूलों के ऊपर एफआईआर कराया जाएगा। लेकिन कार्रवाई कब शुरू होगी इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें