फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा स्थल की तैयारियों में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारी पर मुख्यमंत्री के संतुष्ट होने के साथ ही इसकी तैयारियों में तेजी आ गई है। हवाई पट्टी पर जर्मन हैंगर लगाने के साथ ही बरसात होने से कीचड़ से बचाव के उपायों पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। हवाई पट्टी की दीवारों में बनाए गए नए रास्तों से हाइवे तक बैरिकेडिंग तेजी से की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के लिए मंदुरी हवाई पट्टी पर आ रहे हैं। इसे देखते हुए लगभग चार सौ मजदूर दिन रात जनसभा स्थल को तैयार करने में जुटे हुए है। मंदुरी हवाई पट्टी के अंदर बारिश को देखते हुए जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। इस जर्मन हैंगर में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। जनसभा स्थल तक लोगों के पहुंचने के लिए दीवार को तोड़कर छह द्वार बनाए जा रहा है। एक मुख्य वीवीआईपी के लिए, एक द्वार वीआईपी के लिए और शेष द्वारा आम जनमानस के लिए बनेंगे। सभी द्वारों को हाइवे से जोड़ने के लिए उन पर मिट्टी की भराई कर खड़ंजा लगाया जा रहा है। ताकि अगर बारिश हो तो कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही इन द्वारों को बेरिकेडिंग के जरिए हाइवे से जोड़ा जा रहा है। अधिकारियों और भाजपा नेताओं द्वारा समय-समय पर इसका निरीक्षण कर उन्हें निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें