फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दी पांच लोगों को आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया विधान सभा के विधायक डा. संग्राम यादव ने बुधवार को परमानपुर स्थित अपने आवास पर अपने विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित पांच लोगों को अपने विधायक निधि से आर्थिक मदद दी। आर्थिक मदद प्राप्त करने वालों में तहसील बूढनपुर के ग्राम एकडंगी निवासी सुनील यादव, ग्राम भीमकोला निवासी मन्नी लाल विश्वकर्मा, इसी गांव की शशि कला विश्वकर्मा, ग्राम खानपुर फतेह निवासी दीपा और कोयलसा निवासी भनवावती देवी शामिल है। विधायक ने सभी के स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर हरिलाल राजभर, मोती यादव, राणा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, राजेश गिरि, आशीर्वाद यादव, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें