फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी प्रधानाचार्य के समर्थन में उतरा शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या अनवर जहां के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट उतर आया है। संगठन की शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में इस मुद्दे पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रणनीति तय किया। इसके साथ ही मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि जीजीआईसी प्रधानाचार्य के सेवा विस्तार के खिलाफ जेडी द्वारा काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा है और अब उनके निलंबन के लिए भी पूरी शक्ति लगा दी गई है। जेडी अपने पद का दुरुपयोग कर विद्यालय के प्रधानाचार्य आवास पर कब्जा जमाये हुए है। प्रधानाचार्य के साथ जेडी द्वारा किए जा रहे उत्पीडन के खिलाफ संगठन हर स्तर पर संघर्ष को तैयार है। यदि जेडी ने तत्काल अपने आचरण में सुधार नहीं किया तो संगठन सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होगा। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय, पुरानी पेंशन योजना बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर वित्त विहीन और रामजनम गुट के शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे है। पूरे प्रदेश में बहिष्कार चल रहा है। इसके बाद भी सरकार शिक्षकों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। इतना ही नहीं बहिष्कार कर रहे शिक्षकों पर मुकदमा पंजीकृत करा कर हतोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने जीजीआईसी गेट पर सीएम का पुतला फूंके जाने पर वित्त शिक्षक महासभा के प्रदेश महामंत्री अजय सिंह समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई। बैठक में जीजीआईसी प्रधानाचार्य के समर्थन में आंदोलन की रणनीति भी तय की गई। इस अवसर पर शेर बहादुर सिंह, विरेंद्र सिंह, श्रवण यादव, तारिक एजाज, जीतबहादुर, श्यामनरायन, इंद्रजीत, एमसी ब्राडवे, नरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह समेत काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें