अमिलो। मुबारकपुर के नेवादा-अमिलो में शुक्रवार की रात जश्रे ईद मिलादुन्नवी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जन भर अंजुमनों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल ओलूम के सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत तिलावते कुरआन ए पाक से मौलाना जेयाउल मुस्तफा ने किया। इसके पश्चात अंजुमन गुलशने रजा नेवादा, तंजीमे अदब कटरा, नजामिया खैदाबाद मऊ, बागे रसूल पुरारानी, मजहरे हक अली नगर, ताजदारे हरम इब्राहिमपुर, गौसिया पुरानी बस्ती, मिल्लते इस्लामिया पुरासोफी, मजलूमिया पुरा खिजिर, फैजआम पुरारानी, फैजाने अजीजी, बहारे मदीना समेत दर्जन भर से अधिक अंजुमनों ने नालिया कलाम पेश किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अंजुमनों को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल ओलूम के सेवानिवृत्त शिक्षक मौलाना बदरूद्दोजा अजीजी का हाफिजे मिल्लत अवार्ड से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मदरसा शिक्षक परिषद के पूर्व सदस्य अरमान अहमद, हाजी मुख्तार अहमद अंसारी, हाजी अब्दुल मुक्तदीर अंसारी, नेसार अहमद, अकरम जलालपुरी, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, डॉ. सलाहुद्दीन, मेंहदी हसन, ईनामुल हक, रईस अहमद, फैजान अहमद, हाजी महमूद अख्तर अंसारी, हाजी असरारूल हसन, हाजी शाहिद हसन आदि मौजूद रहे।