आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से डा.वन्दना द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान दिसंबर माह मेें आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता के परिणाम की घोषण की गई। इसमें महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सविता को प्रथम स्थान, एमए प्रथम वर्ष की छात्रा संजना सरोज और मेनिका यादव ने द्वितीय, मां मुराती महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वंदना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य देवभाषा संस्कृत का उत्थान एव भाषा के प्रति लोगों में रुचि पैदा करना है। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसका परिणाम प्रतियोगिता के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल डा.वेदप्रकाश उपाध्याय, डा.प्रदीप पांडेय और सहदेव पांडेय ने शुक्रवार को घोषित किया। विजेता छात्राओं को 11 फरवरी को स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।