फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने घेरा विकास भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मांगों को लेकर विकास भवन के गेट पर धरना दिया। बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की। समस्याओं के निराकरण तक धरना जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार देने की गारंटी है। वहीं ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान कब किया जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। आगे कहा कि आकस्मिक निधि के पैसों से मानदेय का भुगतान किए जाने का प्रावधान है, फिर भी कई सालों से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इंदल यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों का इपीएफ कटौती किए जाने का शासनादेश होने के बाद भी नहीं किया जा रहा है। रमाशंकर यादव ने कहा कि जब हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान लोग कंप्यूटर आपरेटर की मिलीभगत से फर्जी जॉब कार्ड बनवा दे रहे है। धरने में गिरधारी, विजय, पवन, राकेश, रामविनय, सुभाष, ओम प्रकाश, नागेश्वर, मनीष सहित अनेक लोग शामिल रहे।
रोजगार सेवकों ने मानदेय का मामला उठाया है। इनकी मानदेय मनरेगा के बजट पर आधारित होता है। मार्च के बाद मानदेय जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कई स्थानों पर प्रधानों के सहयोग न करने का मामला उठाया है। उनकी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक सिंह सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें