फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर चल रहा शिक्षकों का चार दिवसीय अंग्रेजी का प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस दौरान प्रशिक्षक गुफरान अहमद ने बताया बच्चों को अंग्रेजी भाषा से जोडने के लिए विधि द्वारा विषय में परिचर्चा की गई। जिसके माध्यम से बच्चे शब्दों की पहचान और अर्थ पूर्ण पढ़ सके।प्रशिक्षक मोनिका कुशवाहा ने कहा कि बच्चों को आकर्षक कक्षा शिक्षण के लिए विधि द्वारा कक्षा को चित्रों से सजाकर बच्चों को शिक्षा देने के बारे में बताया। प्रशिक्षक एजाज अहमद ने कहा मौखिक भाषा विकास के लिए प्रशिक्षुओं को सूचना एवं बोलना बताया। साथ ही पढना और लिखना भी बताया, इसके अंतर्गत संक्षिप्त निर्देशों ऑडियो, कहानियां, गीत, वार्तालाप, लैंग्वेज गेम आदि द्वारा बच्चों में सुनने की क्षमता का विकास करने के बारे में बताया। प्रशिक्षक नवीद जलाल ने शब्दों के ध्वनियों पर चर्चा की। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि आप लोग यहां से जो सीख कर जा रहे हैं उसका सही ढंग से विद्यालयों के बच्चों के पठन पाठन में प्रयोग करें। जिससे वह अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस मौके पर एबीआरसी रामकरन, कमलनयन यादव, विजय प्रजापति, प्रदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें