फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर कार्य करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मुहम्मदपुर के तत्वाधान में मंगलवार को ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान, एएनएम और आशा की ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण समिति संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता द्वारा सभी को इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर ने गांम में स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति के खाता खोलने और उनके संचालन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ब्लाक मुहम्मदपुर के 101 उन राजस्व ग्राम जिन ग्राम पंचायतों के अधीन राजस्व ग्राम की आबादी 500 से अधिक है वहां के ग्राम प्रधानों और आशाओं का खाता संयुक्त खुलेगा। जिसकी धनराशि स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च की जाएगी। जिन समिति के खातों में अब तक धनराशि खर्च नहीं हुई है वह अपने नियमानुसार कार्य कर खर्च कर सकते हैं। बैठक में परसहां के ग्राम प्रधान प्रभाकर पांडे ने कहा कि मैं अपने गांव में दो वर्ष तक स्वच्छता और साफ सफाई पर कार्य कराया। लेकिन अभी तक वहां की एनम ने भुगतान नहीं किया। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि इस तरीके का कोई मामला पुन: मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा कार्य करने के तरीके बताए। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष रहमतुल्लाह, सुभाष यादव, जाहिद खान, देवलास, प्रभा सिंह, सोनी सिंह, कौशिल्या यादव, रंजीता राय, प्रेमलता, बृजेश कुमार, अजय सिंह, भोरिक यादव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें