आजमगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले 16 लोगों का सम्मन किया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान ये लोग सम्मानित किए गए। सम्मानित किए जाने वालों में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में एसपी अजय साहनी, साहित्य के क्षेेत्र मेें डॉ. कन्हैया सिंह, समाज सेवा के क्षेत्र में प्रभु नरायन पांडेय, रामसकल पटेल, लघु उद्योग में नोमान, ब्लैक पाटरी में रामजनम प्रजापति शामिल रहे। इसके अलावा महिला नसंबदी में डॉ. बृजेश पटेल, एनआरएलएम में बीना देवी, लोकगीत गायन में मुन्ना यादव, अजय मिश्रा, स्वच्छता में ग्राम प्रधान इस्माइल फारूखी, रंगमंच में ममता पंडित को सम्मानित किया गया। कला जगत में विभा गोयल, शिक्षा क्षेत्र में प्रतिभा उपाध्याय, प्रगतिशील किसान अनिल सिंह और खेल से फुटबालर विशाल यादव सम्मानित हुए। इसी क्रम में डीजीपी के स्तर से घोषित पुरस्कारों के क्रम में एसओ सरायमीर राम नरेश यादव को गोल्ड, स्वाट प्रभारी अश्वनी, अरविंद और सिपाही अवधेश को सिल्वर मैडल प्रदान किया गया। सभी को मंडलायुक्त के रविंद्र नायक व डीआईजी विजय भूषण ने सम्मानित किया।