फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन संरक्षण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल संरक्षण पखवारा के तहत रविवार को सिविल लाइन चौहराहा स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय से रविवार को साइकिल जागरूकता रैली निकाल कर ईंधन संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। साइकिल रैली से पूर्व कार्यालय में हुई गोष्ठी में भारत पेट्रोलियम के विक्रय अधिकारी मंजीत सिंह ने कहा कि तेल खपत ज्यादा होने के कारण बहुत ही शीघ्र इसके समाप्त होने की संभावना है। हो सकता है कि 2030 तक ईधन पूर्णरूप से समाप्त हो जाएगा। अभिषेक ने कहा कि इसे बचाने का सबसे अच्छा उपाय यह कि कम दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग करें। अंबिका आटो फ्यूल खरिहानी के संचालक प्रवीन सिंह ने बताया कि यह पखवारा 15 फरवरी तक चलेगा। जिसके अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अजीत सिंह, प्रीतम सिंह पालीवाल, संजय सिंह, सुनील, आलोक, आनंद सिंह, अंबर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें