फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर रविवार को विश्वविद्यालय अभियान संगठन की बैठक सिधारी स्थित एक होटल में चंडेश्वर पीजी कालेज के प्राचार्य डा.वेद प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री से जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना की अपेक्षा है। सपा शासन में जनपद वासियों ने विश्वविद्यालय की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किया। हस्ताक्षर अभियान चलाया और हजारों पोस्टकार्ड से मैसेज भेजा, लेकिन जनता की आवाज दब कर रह गई। जनपद में चार बार आ चुके मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जा चुका है। जिस प्रकार सपा सांसद मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ को मंडल बनवाकर अपना नाम अमर कर लिया। उसी प्रकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना कर सकते हैं। संयोजक डा.सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 24 जनवरी को विश्वविद्यालय की मांग को लेकर कमिश्ररी कचहरी के पुस्तकालय में सम्मेलन होगा। छात्र नेता तरुण यादव और सुल्तान ने कहा कि सभी महाविद्यालय के छात्र नेता विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। बैठक में डा. ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, राकेश गांधी, महेंद्र प्रताप सिंह, डा. सुभाष सिंह, डा. मणिंदर कुमार सिंह, शिव बोधन उपाध्याय, प्रमोद सोनकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें