आजमगढ़। सामाजिक न्याय आंदोलन के जनक पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव की 88 वीं जयंती सोमवार को हरवंशपुर स्थित सामाजिक न्याय व बाल भवन में मनाई गई। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री के जीवन वृत्त के साथ ही उनके सामाजिक न्याय आंदोलन की लड़ाई को लेकर किए गए आंदोलनों पर चर्चा की गई।
जयंती समारोह की शुरूआत पूर्व मंत्री चंद्रजीत यादव के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। शिब्ली पीजी कालेज के प्रो. डॉ. जहिरूलुल आलम ने कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाला ही सच्चा राष्ट्रवादी हो सकता है। स्व. चंद्रजीत यादव जीवन पर्यंत सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते रहे। चंद्रजीत यादव के निधन के बाद सामाजिक न्याय आंदोलन को लेकर वैचारिक व आंदोलन कारी शून्यता आ गई है। जयंती कार्यक्रम को पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता चंद्रपाल सिंह यादव, जद यू के जुल्फेकार बेग, रामबदन यादव, डॉ. नागेंद्र यादव, पूर्व मंत्री दल सिंगार यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामअवध, रामकुमार यादव, खुर्शीद आलम, मंतराज, पतिराम, मुख्तार अहमद, लालचंद, पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, पूर्व महाप्रधान राकेश यादव, दिनेश, रमेश, राजेश, सचिन, अशोक आदि मौजूद रहे। संगाष्ठी की अध्यक्षता बनवारी लाल जालान ने किया।